{"_id":"69caeaa37f295cf2c302ea47","slug":"district-police-tops-cctns-rankings-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-148302-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में जिला पुलिस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में जिला पुलिस अव्वल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस को सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेनिंग नेटर्व एंड सिस्टम्स) रैंकिंग फरवरी में पूरे प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार प्रभारी सीसीटीएनएस एसआई रजनीश राय एवं जनपद के सभी थानों के अथक प्रयास से सीसीटीएनएस योजना प्रगति डैशबोर्ड में तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ से जारी पोर्टल के फरवरी-2026 के डाटा के अनुसार जनपदों की रैंकिंग में संतकबीरनगर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
एसआई रजनीश राय ने बताया कि सीसीटीएनएस के परफॉर्मेंस के संबंध में डाटा प्रत्येक माह एनसीआरबी को प्रेषित किया जाता है, जिसे प्रगति डैशबोर्ड के नाम से जाना जाता है। इसकी मॉनीटरिंग केंद्रीय स्तर पर की जाती है। एसपी की तरफ से सीसीटीएनएस रैंकिग में सुधार के लिए पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।