फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   District panchayat president election today

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव---

Sat, 03 Jul 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
District panchayat president election today
सुबह 11 बजे से मतदान, अपराह्न तीन बजे से मतगणना
विज्ञापन

पडरौना ( कुशीनगर)। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली गई। मतदान शनिवार सुबह 11 बजे से डीएम न्यायालय कक्ष में होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान स्थल से 200 मीटर की परिधि में आगमन प्रतिबंधित रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान और मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए सुखलाल भारती (विशेष सचिव, आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश) को प्रेक्षक नामित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में सिर्फ राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश से अधिकृत व्यक्ति, निर्वाचन में लगे कर्मी, सुरक्षाकर्मी, उम्मीदवार, जिला पंचायत सदस्य, ड्यूटी में शामिल मजिस्ट्रेट व अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान तीन जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में होगा।
विज्ञापन

मतदान स्थल के 200 मीटर की परिधि का क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा। उम्मीदवार, सदस्य एवं अन्य ऐसे व्यक्ति, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी ने मतदान में अपनी सहायता के लिए लगाया है, वही मतदान कक्ष में प्रवेश करेंगे। अन्य किसी व्यक्ति का मतदान स्थल पर प्रवेश वर्जित होगा। मतदान व मतगणना परिसर में मतदाताओं (जिला पंचायत सदस्य) का कोई भी मोबाइल व इलेक्ट्रानिक डिवाइस, पेन, घड़ी लेकर जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। मतदान व मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर ही तलाशी ली जाएगी ताकि कोई मतदाता मोबाइल लेकर प्रवेश न कर सके। ऐसी कोई सामग्री, जिससे मतदान की गोपनीयता भंग होने की संभावना हो, लेकर जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान एवं मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक के रूप में सुखलाल भारती (विशेष सचिव, आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश) को नामित किया गया है। शुक्रवार को उन्होंने डीएम के न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मतदान और मतगणना संपन्न होनी है। उनके साथ डीएम भी मौजूद थे। प्रात: साढ़े नौ से साढ़े दस बजे के बीच जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस के सूट नंबर-एक में उनसे संपर्क किया जा सकता है।
एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के आने में कोई रुकावट नहीं रहेगी। उन्हें अपने विभागीय कार्यों को संपादित करने के लिए बेरोकटोक आने दिया जाएगा। मतदान एवं मतगणना स्थल पर भीड़ न जुटे, इसके लिए रवींद्रनगर पुलिस चौकी से लेकर कलेक्ट्रेट और डीएम न्यायालय कक्ष तक जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, जहां पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
फोटो-दो पीपी
दिग्गजों के रणनीतिक कौशल की आज होगी परीक्षा
- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में है मुकाबला
- भाजपा उम्मीदवार सावित्री देवी व उनके पति प्रदीप जायसवाल भी रह चुके हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
- मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी लगे हैं प्रचार में
- सपा उम्मीदवार रीता यादव के लिए पिता पूर्व सांसद बालेश्वर यादव व पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह समेत कई दिग्गज मेहनत कर रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जनपद के प्रथम नागरिक का शनिवार को चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी तरफ से पूरी तैयारी की है। दोनों तरफ से दिग्गज पूरी कोशिश में हैं। एक प्रकार से यह चुनाव जिले के राजनीतिक दिग्गजों के रण कौशल का भी इम्तिहान होगा।
वर्ष-1994 में जिला बनने के बाद जाकिर अली पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। अब तक 15 लोग अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ चुके हैं जिनमें से सात कार्यवाहक रहे हैं। जबकि आठ लोग निर्वाचित रहे हैं। शनिवार को नौंवें अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी जायसवाल उम्मीदवार हैं। इनके पति प्रदीप जायसवाल भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पडरौना के विधायक व प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या तीन दिन के लिए पडरौना आ चुके हैं। वहीं सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, रजनीकांत मणि त्रिपाठी समेत तमाम दिग्गज भी जीत दिलाने के लिए जुटे हुए हैं।
वहीं, सपा उम्मीदवार रीता यादव का सबसे मजबूत पहलू उनके पिता पूर्व सांसद बालेश्वर यादव हैं। बालेश्वर यादव जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के इससे पूर्व के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इसके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी व राधेश्याम सिंह भी जोड़तोड़ के माहिर माने जाते हैं।

पूर्व विधायक का ऑडियो हुआ वायरल
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से एक दिन पहले ही सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें मतदान के लिए सदस्यों को अपने पाले में करने की बात हो रही है। यह ऑडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed