फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   District judge honored singer Anish

Kushinagar News: गायक अनीश को जिला जज ने किया सम्मानित

Sat, 31 Aug 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 31 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
District judge honored singer Anish
रूस में इंडिया डे फेस्टिवल से वापस आने पर अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अनीश सोनी को  सम्मानित करते जि
पडरौना। रूस में इंडिया-डे फेस्टिवल से वापस आए गायक अनीश सोनी को जिला जज ने सम्मानित किया। अनीश रूस के मास्को शहर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कार्यक्रम इंडिया-डे फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद उनके भारत आने पर जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, एडीजे रिजवान, एडीजे सुनील कुमार यादव, एडीजे दिनेश सिंह, एडीजे विजय कुमार वर्मा, ज्योत्सना सिंह ने सम्मानित किया। जिला जज ने कहा अनीश रूस की धरती पर भारतीय संस्कृति का परिचय दिया है। इससे देश और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उनके इस कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। संवाद
विज्ञापन


00

गोल्ड मेडलिस्ट रीता को राज्यपाल ने किया सम्मानित

बोदरवार। क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी दीनानाथ मद्धेशिया की पुत्री रीता मद्धेशिया ने एमएम गृहविज्ञान विषय में 84.8 प्रतिशत अंककर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता के पिता दीनानाथ मद्धेशिया सरयू नहर खंड सिंचाई विभाग गोरखपुर में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। वे भगवंत पांडेय पीजी काॅलेज में गृहविज्ञान विषय से एमए कर रहीं थी। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय, गृहविज्ञान की प्रवक्ता मेनका सिंह, ग्राम प्रधान माधुरी देवी, पूर्व प्रधान रामनगीना गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, बृजेश, अनिता गुप्ता आदि आदि ने बधाई दी है संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed