{"_id":"64515f14f4681e931506f904","slug":"district-administration-kushinagar-news-c-7-1-149748-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समिति के सचिवों को जारी हुई सीएससी आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समिति के सचिवों को जारी हुई सीएससी आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सहकारी बहुद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों के सचिव की बैठक हुई। इसमें उन्हें सीएससी आईडी उपलब्ध कराई गई।
सहायक आयुक्त सहकारिता शिवजी यादव ने कहा कि सचिवों को सीएससी आईडी जारी होने के बाद उन्हें कार्य करने में सहूलियत होगी। उन्होंने इस संबंध में सचिवों को कई जानकारी दी। सीएससी के जिला प्रबंधक गौरव पांडेय ने कहा कि 17 सहकारी समितियों के सचिवों का पंजीकरण किया गया है। इन्हें निशुल्क आईडी जारी किया गया है, जिससे समितियों से संबंधित कार्य कर लोगों को विभागीय सुविधाएं मुहैया करा सकेंगे।
इस दौरान जितेंद्र मिश्रा, सीएससी संचालक जियाउलहक, अध्यानंद, सफरुद्दीन सैफी, अब्दुल मजीद, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।