{"_id":"58a88eaf4f1c1bac12d8498a","slug":"district-92-candidates-for-seven-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सात विधानसभा सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सात विधानसभा सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में पडरौना, खड्डा व फाजिलनगर सीट से दावेदारी करने वाले रहे एक-एक उम्मीदवार ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही अब जिले की सात सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। देर शाम उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
पडरौना विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले मसूद ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब यहां भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्या, बसपा से जावेद इकबाल व कांग्रेस से शिवकुमारी देवी समेत 14 उम्मीदवार मुकाबले में रहेंगे।
खड्डा विधान सभा क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार शारदा तुलस्यान ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया, जिसके बाद यहां भाजपा से जटाशंकर त्रिपाठी, बसपा से विजय कुशवाहा व सपा से विजेंद्र पाल समेत 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र में राष्ट्रीय विकास पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल करने वाले हरिकेश ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। इस सीट पर अब भाजपा से गंगा सिंह कुशवाहा, सपा से विश्वनाथ सिंह व बसपा से जगदीश सिंह समेत 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
हाटा सीट पर भाजपा के पवन केडिया, बसपा के विरेंद्र सिंह सैंथवार व सपा के राधेश्याम सिंह सहित 12 लोग चुनाव मैदान में हैं।
रामकोला विधान सभा क्षेत्र में सपा के पूर्णमासी देहाती, भासपा के रामानंद बौद्घ व बसपा के विजय कुमार सहित 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
कुशीनगर सीट से भाजपा के रजनीकांत मणि त्रिपाठी, बसपा के राजेश प्रताप राव राव बंटी व सपा के ब्रह्माशंकर सहित 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र में भाजपा से जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, बसपा से विजय राय, कांग्रेस से अजय कुमार निर्दल, निषाद पार्टी के डॉक्टर पीके राय व निर्दलीय नंदकिशोर मिश्र समेत 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।
तमकुहीराज, हाटा, रामकोला व कुशीनगर से किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। सबसे कम 10 उम्मीदवार कुशीनगर सीट पर हैं। खड्डा, फाजिलनगर और तमकुहीराज सीट पर 15-15 उम्मीदवार मैदान में हैं। पडरौना में 14 व हाटा में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।