{"_id":"649c7a7bbae94a38ea05b1c6","slug":"distric-judge-dm-inspected-deoria-jail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-680-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण
Wed, 28 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुशीनगर जिला जज अशोक कुमार सिंह, डीएम रमेश रंजन, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार और एसपी धवल जायसवाल ने बुधवार को देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान कैदियों के लिए बने खाने की गुणवत्ता की जांच की। जिला जज ने कैदियों से बातकर स्वास्थ्य सुविधाएं, जमानत की स्थिति समेत अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार कर जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की बात की। जिन कैदियों को वकील की जरूरत थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से वकील करने की सलाह दी। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल आदि मौजूद रहे।