{"_id":"5dc5b3958ebc3e5b0126237c","slug":"distic-divided-in-for-zone-kushinagar-news-gkp328559548","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोन व उन्नीस सेक्टर में जनपद को बांटा, मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोन व उन्नीस सेक्टर में जनपद को बांटा, मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जोन व उन्नीस सेक्टर में बांटा जिला, मजिस्ट्रेट तैनात
महराजगंज। अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर शासन प्रशासन गंभीर है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जिले को चार जोन व 19 सेक्टरों में बांट कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। जिले में चप्पे चप्पे पर होगी प्रशासन व पुलिस की नजर रहेगी।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के संभावित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में जिले में शांति, कानून व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरे जिले को चार जोन तथा उन्नीस सेक्टरों में बांटा गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों तहसीलों को चार जोन बनाया गया है। पहले जोन में सात सेक्टर, दूसरे, तीसरे तथा चौथे जोन में चार-चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
डीएम ने कहा कि सभी सेक्टर के मजिस्ट्रेट अपने एसडीएम व क्षेत्राधिकारी से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम अपने क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होगी। संबंधित थाना के थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक सेक्टर व जोनल टीम को अपेक्षित सहयोग करेंगे। टीम क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी जिससे किसी प्रकार की घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण कर सके। सेक्टर व जोनल टीम का समन्वय एकीकृत जिला कंट्रोल रूम से रहेगा।
विज्ञापन
जोनल टीम डीएम, एसपी को करेगी रिपोर्ट, बना कंट्रोल रूम
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जोनल टीम क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं से डीएम व एसपी को रिपोर्ट करेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले फैसले के मद्देनजर जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिसका नंबर 05523-222044 है। यहां पर तीन अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। जो 8-8 घंटे की शिफ्ट में मौजूद रहेंगे।
सीडीओ व एडीएम होंगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि शांति एवं कानून व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के सीडीओ व एडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को दो-दो तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोशल मीडिया पर होगी प्रशासन की पैनी नजर
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर प्रशासन अपने स्तर से सतर्क है। लेकिन पूरी तरह से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीडिया और आम जन का सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। उक्त बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
डीएम ने कहा कि खास कर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखनी होगी। किसी भी ग्रुप के एडमिन गलत एवं भ्रामक पोस्ट कत्तई न होने दें। इसके लिए ग्रुप के सभी सदस्यों को पहले से ही हिदायत दे दें। उन्होंने कहा कि जिसके पक्ष के फैसला आए, वे उत्साहित न हो तथा जिनके विपक्ष में आए वे दुखी न हों। दोनों पक्ष आपसी मेल मिलाप व शौहार्द बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि जिले में कोतवाली, श्यामदेऊरवा, नौतनवा व पनियरा क्षेत्र के 121 गांव अति संवेदनशील गांव के रूप में चिह्नित हैं। यहां पर कड़ी निगहबानी का इंतजाम है।
सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने के लिए सभी थाना स्तर पर भी जल्द ही मीडिया ब्रीफिंग कराई जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए विभिन्न चौराहों पर जगह जगह सुरक्षा कर्मियों की नजर होगी। एसपी ने कहा कि जल्द ही जिले स्तर पर काल सेंटर की स्थापना हो जाएगी।