{"_id":"69f26f84d49eb4f767053979","slug":"dispute-with-wife-innocent-child-strangled-to-death-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158907-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति-पत्नी का हुआ विवाद, मासूम का गला दबा हत्या कर भाग निकला पिता- मां को ऐसे चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति-पत्नी का हुआ विवाद, मासूम का गला दबा हत्या कर भाग निकला पिता- मां को ऐसे चला पता
Thu, 30 Apr 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:22 AM IST
सार
जवहीं नरेंद्र गांव निवासी नूर मोहम्मद की बेटी रेशमी खातून की शादी चार साल पूर्व हरदोई जिले के रहने वाले सलमान के साथ हुई थी। शादी के बाद से सलमान पत्नी को लेकर लुधियाना समेत अलग-अलग शहरों में रहकर काम करता था। उसका छह माह का बेटा जीशान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, child demo
- फोटो : AI Generated
विस्तार
क्षेत्र के जवहीं नरेंद्र गांव में मंगलवार भोर में पत्नी से विवाद के बाद पिता सलमान ने छह माह के इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। मां की नींद खुली और काफी देर तक बच्चा कोई हरकत नहीं किया तो उसने शोर मचाया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर हरदोई के मूल निवासी पति पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
जवहीं नरेंद्र गांव निवासी नूर मोहम्मद की बेटी रेशमी खातून की शादी चार साल पूर्व हरदोई जिले के रहने वाले सलमान के साथ हुई थी। शादी के बाद से सलमान पत्नी को लेकर लुधियाना समेत अलग-अलग शहरों में रहकर काम करता था। उसका छह माह का बेटा जीशान था।
विज्ञापन
करीब एक माह पहले पत्नी बच्चों को लेकर सलमान अपनी ससुराल आया। यहीं पर रहकर वह मजदूरी कर परिवार चलाता था। रेशमी खातून ने बताया कि देर रात सलमान विवाद करने लगे और बार-बार बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगे।