फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute at ring ceremony: groom twists bride's arm, causing her to faint

Kushinagar News: अंगूठी की रस्म में विवाद, दूल्हे ने मरोड़ दी दुल्हन की बांह, हो गई बेहोश

Sat, 14 Feb 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dispute at ring ceremony: groom twists bride's arm, causing her to faint
पडरौना/गोड़रिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बरवा प्रहलाद टोला गई बरात में बृहस्पतिवार रात अंगूठी खोलने की रस्म के दौरान विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष की कुछ युवतियों और दूल्हा के बीच मजाक ने बड़ा रूप ले लिया। गुस्से में दूल्हे ने दुल्हन की बांह मरोड़ दी, जिससे दर्द के कारण दुल्हन बेहोश हो गई। इससे नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके भाई समेत कुछ करीबी रिश्तेदारों की पिटाई कर एक कमरे में बंधक बना लिया। शुक्रवार को पुलिस व रिश्तेदारों की मौजूदगी में समझौते के बाद शादी की शेष रस्में हुईं और फिर दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव से एक युवक की बरात पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के बरवा प्रहलाद टोला गई थी। बरात के स्वागत के बाद दूल्हा-दुल्हन के बीच अंगूठी खोलने की रस्म चल रही थी। पहले दुल्हन ने दूल्हे की मुट्ठी में बंधी अंगूठी खोल दी लेकिन जब दूल्हे की बारी आई तो वह दुल्हन की मुट्ठी से अंगूठी नहीं खोल सका। इस पर वहां मौजूद दुल्हन पक्ष की कुछ लड़कियों ने मजाक शुरू कर दिया। यह बात दूल्हे को अच्छी नहीं लगी और झल्लाहट में उसने दुल्हन की बांह मरोड़ दी और मारपीट पर उतर आया। बांह मरोड़ने से दुल्हन बेहोश हो गई।
विज्ञापन


यह बात पूरी बरात में फैल गई। इसको लेकर दुल्हन के जीजा और दूल्हे के भाई के बीच भी कहासुनी और मारपीट हो गई। इसमे दूल्हे को भी चोटें आईं। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत उसके कुछ रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद होश में आई दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शुक्रवार को पूरे दिन दोनों पक्षों के बीच मान-मनौव्वल का दौर चला और पंचायत हुई। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप करने पर करीब 15 घंटे के बाद शादी की शेष रस्में पूरी कराई गईं। दुल्हन के हाथ में गर्म पट्टी बांधकर देर शाम उसकी विदाई कराई गई। धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद था, लेकिन कोई तहरीर नहीं है। उन्होंने समझौता कर लिया और शुक्रवार को दुल्हन की विदाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed