फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Discussion took place to connect Kushinagar with rail line

कुशीनगर में रेल संसदीय स्थाई समिति की गोपनीय बैठक आयोजित

Tue, 07 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Discussion took place to connect Kushinagar with rail line
कुशीनगर को रेललाइन से जोड़ने विमर्श हुआ
विज्ञापन

सांसद ने संसदीय स्थायी समिति के समक्ष रखी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रेल संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह की अगुवाई में मंगलवार को एक निजी होटल में बैठक हुई। इस बैठक में स्थायी संसदीय समिति के 16 सदस्य व पूर्वोत्तर रेलवे के उच्चाधिकारियों सहित सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। बैठक में कुशीनगर को रेललाइन सेेे जोड़ने व विस्तारीकरण पर विचार-विमर्श हुआ।
इस बैठक में सांसद विजय कुमार दुबे ने सरदारनगर से हेतिमपुर होते हुए भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को जोड़ने व विस्तारीकरण की बात संसदीय समिति के समक्ष रखा। उन्होंने इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेन चलाने, छितौनी-तमकुही रेललाइन परियोजना को पूरा करने, कठकुइयां रेलवे स्टेशन को व्यवस्थित करने आदि बिंदुओं पर समिति का ध्यान आकृष्ट कराया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुशीनगर को रेलवे से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार के अंशदान, भूमि अधिग्रहण पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर विनय कुमार त्रिपाठी, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पीसीएमई) एके पांडेय, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) रामाश्रय पांडेय, आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर अतुल श्रीवास्तव समेत अन्य विभागीय उच्चाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेल स्थायी संसदीय समिति के सदस्य
कुशीनगर में रेल स्थायी संसदीय समिति के गोपनीय बैठक में 16 सदस्य शामिल रहे। उनमें क्वीन ओझा, आरडी पाठक, कुनाल कुमार सिंह, बनानी सरकार जोशी, आरएल यादव, अरुण के कौशिक, अशोक सिद्धार्थ, सरोज पांडेय, फूलो देवी नेताम, मनोज कुमार झा, नरहरि अमीन, गोपाल जी ठाकुर, अरविंद गनपत स्वांट, सुमेधानंद सरस्वती, मुकेश राजपूत, केसारी देवी पटेल, मनोज कुमार, सुनील कुमार मंडल, जसकौर मीना, दिव्य कुमारी, कौशलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण काउंटर चालू कराने की मांग
कसया। मंगलवार को रेल स्थायी संसदीय समिति की बैठक में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने डाकघर में बंद पड़े रेलवे आरक्षण केंद्र खुलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed