{"_id":"67a5031db1837b81790971f4","slug":"discussion-on-master-plan-hiranyavati-ghat-will-be-developed-as-a-tourist-center-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-131624-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना पर चर्चा : पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा हिरण्यवती घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना पर चर्चा : पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा हिरण्यवती घाट
Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कसया। कसाडा सभागार में बृहस्पतिवार को कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की 19वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें महायोजना 2031 पर चर्चा कर कुशीनगर के हिरण्यवती नदी घाट को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने समेत अन्य विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कुशीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चल रही परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि कसया देवरिया रोड पर पुल के पास हिरण्यवती घाट को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए इंटरलॉकिंग, बुद्धा घाट पर बने सीढ़ी एवं शेड की आदि का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि हिरण्यवती घाट पर पार्किंग स्थल के पास चिह्नित भूमि पर फूड कोर्ट, बोटिंग प्वाइंट एवं अन्य व्यवस्थाएं संबंधित कार्य कराएं। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के बोर्ड की संरचना के अनुसार मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि जो राज्य सरकार की तरफ से नामित गैर सरकारी सदस्य को नामित करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
डीएम विशाल भारद्वाज ने कसाडा कार्यालय में स्टाफ की कमी बताते हुए लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, बहुद्देशीय कर्मी, सुपरवाइजर और ई-कॉर्ट चालक आदि पदों पर आउट सोर्सिंग कर्मचारी की भर्ती करने का निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने पर्यटन विकास संबंधित जरूरी सामानों की खरीदारी करने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा कर संबंधित को निर्देश दिया। बैठक में अनिरुद्धवा से गोपालगढ़ तक आर्म लाइट लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव पर आयुक्त ने लाइट के अतिरिक्त कुछ और सुंदरीकरण संबंधी कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके अलावे बैरिया चौराहा, कसाडा चौक पर सुंदरीकरण कार्य, बौद्ध पर्यटन स्थल के विकास का प्रस्ताव आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कमिश्न, डीएम और सीडीओ ने यूपीपी सीएल की ओर से कराए जा रहे लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया।
इस दौरान एसडीएम गुंजन द्विवेदी, कुशीनगर एसडीएम परितोष मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।