{"_id":"62f1543776eb1c7b16704af3","slug":"discussion-of-sighting-of-tiger-cub-near-paniyahwa-bridge-kushinagar-news-gkp4465162135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनियहवा पुल के पास बाघ, शावक दिखने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनियहवा पुल के पास बाघ, शावक दिखने की चर्चा
विज्ञापन

खड्डा। पनियहवा पुल के पास गन्ने के खेत में बाघ व शावक दिखने की चर्चा है। सबसे पहले एक व्यक्ति ने लोगों से इन्हें देखने की बात कही। इससे लोगों में दहशत है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी प्रिंस कुमार के ट्रैक्टर के चालक हरिनारायन यादव ने बताया कि रविवार को पनियहवा रेल पुल के पास ज्वालपुर कर्महवा में खेत में गन्ने की फसल देखने गए थे। फसल के अंदर से गुर्राने की आवाज सुनाई दी। उसे अनसुना करके वह आगे बढ़े, तभी अंदर से बाघ आता हुआ दिखा।
उसके साथ शावक भी था। उसके बाद वह वहां से भाग खड़े हुए। हरिनारायन के अलावा कूदन कुशवाहा, रामप्रसाद बीन, श्रवण साधु, जगरनाथ आदि ने भी बाघ व शावक की चहलकदमी की जानकारी दी। इन लोगों ने वन विभाग के कर्मियों से बाघ और शावक को पकड़ने की मांग की है। इस क्षेत्र से टाइगर रिजर्व दो किलोमीटर ही दूर है। इस कारण कभी-कभी जंगली जानवर भटककर आबादी की तरफ आ जाते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में रेंजर खड्डा देवेंद्र कुमार का कहना है कि जिन लोगों ने देखा है, उनसे संपर्क कर जानकारी इकट्ठा की जा रही है। जरूरत के मुताबिक कांबिंग सहित अन्य सभी उपाय किए जाएंगे। फिलहाल लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें।