{"_id":"6ace925647c80a4145018298","slug":"discussion-held-on-organizational-strength-and-the-lack-of-political-representation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-170082-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संगठन की मजबूती और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की कमी पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संगठन की मजबूती और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की कमी पर की चर्चा
विज्ञापन
बैठक में राजनीतिक भागीदारी, जाति प्रमाणपत्र पर किया मंथन
सुकरौली। नगर पंचायत स्थित एक निजी मैरिज हॉल में कसौधन समाज की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा, कुशीनगर के तत्वावधान में हुई।
बैठक में शिक्षा, संगठन की मजबूती और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की कमी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर बजरंगबली गुप्ता थे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कसौधन समाज की आबादी लाखों में है। प्रदेश की 12 से 15 विधानसभा सीटों पर यह समाज निर्णायक भूमिका में है। इसके बावजूद देशभर में समाज का एक भी विधायक या सांसद नहीं होना चिंता का विषय है।
बजरंगबली गुप्ता ने समाज से अपनी राजनीतिक ताकत पहचानने और एकजुट होकर अधिकारों के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने जाति प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को दूर कराने का आश्वासन भी दिया। बैठक की अध्यक्षता शंभूनाथ कसौधन ने की। इसका संचालन नगर अध्यक्ष राजनीति कश्यप ने किया। इस दौरान डॉ आदेश कसौधन, रामप्रवेश कसौधन, मार्कंडेय कसौधन, धनंजय कसौधन और अखिलेश दास कसौधन सहित कई सदस्य मौजूद रहे।