फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Disclosure: 10 arrested for snatching from bullion trader

खुलासा : सराफा व्यापारी से छिनैती में 10 गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Disclosure: 10 arrested for snatching from bullion trader
पडरौना। सराफा व्यापारी की पिटाई कर नकदी और सोना, चांदी की छिनैती करने वाला अंतर जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने इस घटना में शामिल दस आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 25 लाख रुपये मूल्य के सोना, चांदी का सिक्का, लैपटॉप और वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

इसमें एक बस्ती का भी आरोपी शामिल हैं जो सराफा की दुकान चलाता है और लूटे गए सोने व चांदी की खरीदारी कर उसे गलाकर बेचता था। यह गिरोह काफी दिनों से जिले सक्रिय था। रामकोला थाना क्षेत्र के सराफा व्यापारी राजन वर्मा को दुकान से घर जाते समय 29 दिसंबर की रात को बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर नकदी और जेवर छीन लिए थे। शनिवार को एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि अंतरजनपदीय गिरोह जिले में काफी दिनों से सक्रिय था।
विज्ञापन

गिरोह के सदस्य रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे। लोकल के होने के कारण इलाके में घटना को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो जाते थे। लूट का सोना और चांदी बस्ती के मुंडेरा निवासी सराफा व्यापारी राजेश वर्मा को बेच देते थे जो सोने-चांदी को गलाकर बेचता था। अलग-अलग घटनाओं में गैंग के अलग-अलग सदस्य शामिल होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 124.40 ग्राम सोने का सिक्का, 3.30 किग्रा चांदी की धातु, दो लैपटाप, दो बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर, चार अवैध तंमचा, सात जिंदा कारतूस, छह बाइक, सात मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed