फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   discharge of one lakh quseck

एक लाख क्यूसेक पहुंचा गंडक का डिस्चार्ज, बांसी नदी उफनाई

Tue, 28 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
discharge of one lakh quseck
सेवरही में बांसी नदी की जलस्तर बढ़ने से डूबी धान की फसल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
एक लाख क्यूसेक पहुंचा गंडक का डिस्चार्ज, बांसी नदी उफनाई
विज्ञापन

- पिपराघाट समेत अन्य गांव के किसानों में छाई मायूसी
- धान की फसल डूबने की आशंका से सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। गंडक नदी का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक के पार पहुंचने के बाद बांसी नदी उफना गई है। इसके चलते पिपराघाट सहित अन्य कई गांवों में सैकड़ों एकड़ खेत में लगी धान की फसल पर डूबने का खतरा मंडराने लगा है।
पिपराघाट सहित राजपुर खाश, बेनिया पिपरा, नरवा टोला, इमिलिया टोला, जोगनी, देवनारायण टोला, रानी गंज, व्रह्मपुर, पिरोजहा, चौकी टोला, उपाध्याय टोला, शिव टोला, उपाध्याय टोला, मुसहरी टोला, दहारी टोला, तवकल टोला आदि गांव गंडक नदी व बांसी नदी के दोआबे में बसे हैं। इन गांव के किसान खेतों में छिटकवा धान की फसल है। लेकिन गंडक नदी का डिस्चार्ज एक लाख सोलह हजार क्यूसेक पहुंचने के बाद इन खेतों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। साथ ही बांसी नदी भी अब उफान पर आ गई है। उसके किनारे के खेत जलमग्न होने लगे हैं। खेत में लगी धान की फसल भी डूबने लगी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ध्रुव निषाद, सरल शर्मा, विश्वनाथ चौधरी, श्रीनिवास मिश्र, राकेश तिवारी, कैलाश सिंह, पुष्कर गिरी, पन्नालाल यादव आदि किसानों का कहना है कि गंडक नदी का पानी बांसी नदी में आकर अभी से जलप्लावन की स्थिति उत्पन्न कर दी है। यदि गंडक का डिस्चार्ज इसी तरह बढ़ता रहा तो फसलों को बचाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed