{"_id":"6578b64f048beb02a104d004","slug":"disabled-person-sitting-on-strike-for-ration-card-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9240-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राशन कार्ड के लिए धरने पर बैठा दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राशन कार्ड के लिए धरने पर बैठा दिव्यांग
Wed, 13 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के हफुआ चतुर्भुज निवासी एक दिव्यांग मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। उसका आरोप था कि उसके पास राशन कार्ड नहीं है। उन्होंने राशन कार्ड बनवाने की मांग की।
धरने पर बैठे दिव्यांग सत्येंद्र पांडेय का कहना था कि उनके पिता के नाम से राशन कार्ड है, लेकिन उनके नाम से राशन कार्ड नहीं है। इसके लिए आवेदन किया, तो अपात्र घोषित कर दिया गया है। कार्ड बनवाने के लिए बीते पांच वर्ष से खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। हर बार उन्हें अधिकारियों की तरफ से आश्वासन ही मिलती है, लेकिन अभी तक राशनकार्ड नहीं बना। शाम करीब पांच उनके पास पहुंचे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्ता किया। संवाद