{"_id":"66887e405fe7bc72e50d5144","slug":"dilapidated-entrance-gate-was-broken-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119392-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तोड़ा गया जर्जर प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तोड़ा गया जर्जर प्रवेश द्वार
Sat, 06 Jul 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे के बघौच मोड़ के पास जर्जर हो चुके प्रवेश द्वार को शुक्रवार को तोड़ दिया गया। इससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। लोकनिर्माण विभाग की तरफ से अनुमति मिलने के बाद नगर पंचायत ने जेसीबी से इसे तोड़वा दिया।
जैन मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर बने प्रवेश द्वार का एक पाया वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसे ध्वस्त कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग ने उसे ध्वस्त कराने की अनुमति दी थी। नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने बताया कि लोगों को आवागमन को देखते हुए हुए इसे रात्रि में गिराने का निर्णय लिया गया था। इसके मलबे को हटाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है। इस प्रवेश द्वार का शीघ्र ही नव निर्माण कराया जाएगा।