फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Did not go to bank and 1.33 lakh rupees were withdrawn from account, investigation started

Kushinagar News: बैंक गई ही नहीं और खाते से निकल गए 1.33 लाख, जांच शुरू

Tue, 07 May 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Did not go to bank and 1.33 lakh rupees were withdrawn from account, investigation started
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुमही की ममता देवी पत्नी भोला कन्नौजिया के बैंक खाते से 1.33 लाख रुपये की निकासी अलग-अलग तिथियों में की गई है। महिला का कहना है कि वह बैंक गई ही नहीं है और उसके खाते से रुपये निकाल गए हैं। यही नहीं, उसके खाते में दो माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से भी रुपया आया है, जिसे भी निकाल लिया गया है। इस मामले की महिला ने बैंक मैनेजर से शिकायत की। ब्रांच मैनेजर हिमांशु शेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला के बैंक खाते की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन





दुमही गांव निवासी ममता देवी पत्नी भोला कन्नौजिया ने गौरी श्रीराम में 24 नवम्बर 2023 को पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र पर अपना खाता खोला। उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। भोला ने पत्नी के खाते में 21 दिसम्बर 2023 को 20 हजार, 24जनवरी 2024 को 12500, 20 फरवरी को 15 हजार व 22 मार्च को 9300 रुपये समेत कुल 57 हजार 800 रुपये भेजा। इसमें ममता ग्राहक सेवा केंद्र से 29 जनवरी को दो हजार व 26 मार्च को दो हजार कुल चार हजार रुपये की निकासी की है। एक मई को ममता दो हजार रुपये निकालने ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंची तो ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने बताया कि खाते में मात्र 1001 रुपये ही बचे हैं। इससे वह घबरा गई और इसकी जानकारी अपने परिजनों को देने के साथ ही दुदही पीएनबी शाखा पर पहुंची।बैंककर्मियों ने खाते का स्टेटमेंट निकाला तो स्टेटमेंट देख सभी अवाक रह गए। महिला के खाते में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से सात फरवरी को 40 हजार रुपये आया है। जबकि 12 फरवरी को 40 हजार व 19 फरवरी को 32 हज़ार रुपये बैंक से विड्राल कर निकाल लिया गया है। वहीं, 22 फरवरी को एक दूसरे माइक्रो फाइनेंस कम्पनी से 36901 रुपये आया है। स्टेटमेंट में 29 फरवरी को 45 हजार रुपये की निकासी दिखा रहा है। इसके बाद 26 मार्च को सात हजार और दो अप्रैल को नौ हजार रुपये की निकासी की गई है। महिला का कहना है कि उसने न तो किसी माइक्रो फाइनेंस कम्पनी से ऋण लिया है और न ही दुदही पीएनबी बैंक की शाखा पर कभी गई है। इसके बाद भी उसके खाते से एक लाख 33 हजार की रकम निकाल ली गई है। हैरत की बात यह है कि 20 हजार से अधिक रुपये निकाले जाने के दौरान बैंक पर पहले विड्राल पर्ची पास किया जाता है और फिर उसके बाद हस्ताक्षर मिलान कराकर भुगतान किया जाता है।

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed