फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   diarrhoea breakout in piprajham

पिपराझाम में डायरिया का प्रकोप, 20 से अधिक बीमार

Tue, 10 Sep 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
diarrhoea breakout in piprajham
पिपराझाम गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
पिपराझाम में डायरिया का प्रकोप, 20 से अधिक बीमार
विज्ञापन

गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, शुरू किया इलाज
चार सितंबर को हुई थी 12 वर्षीय राजा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। पिपराझाम गांव में 20 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं। एक सप्ताह पहले 12 वर्षीय बालक की मौत भी हो चुकी है। पीड़ित इधर-उधर इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और पीड़ितों को दवाएं दी। बीमारी का कारण दूषित पेयजल बताया जा रहा है।
कसया ब्लाक के गांव पिपरा झाम में एक सप्ताह से डायरिया का प्रकोप है। चार सितंबर को यहां के उदय का 12 वर्षीय पुत्र राजा को उल्टी-दस्त होने लगी। परिजनों ने झोलाछाप से इलाज करवाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में राजा की मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि बीमारी फैलती जा रही है। कई लोग अपने परिजनों का इलाज देवरिया और गोरखपुर के प्राइवेट अस्पतालों में करा रहे हैं। मंगलवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के पुत्र दिव्येंदु मणि त्रिपाठी सीएचसी से डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचे। डॉक्टरों ने ओमप्रकाश जायसवाल, सरस्वती देवी, रेशमा देवी, रिंकी, अजोरिया देवी, सिक्का कुमारी, प्रभु सिंह, सोनम, रामेश्वर सिंह, सीमा सिंह, अनुष्का पटेल, बेबी देवी आदि की जांचकर दवाएं दी। सीएचसी अधीक्षक मारकंडेय चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ितों का गांव में इलाज शुरू किया गया है। अन्य एहतियाती उपाय भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूषित पेयजल से फैल रही है बीमारी
तीन वर्ष पहले पिपराझाम सहित आसपास के गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। आधी-अधूरी पाइप लाइन से जल निगम ने सप्लाई शुरू कर दी। काम अधूरा होने से ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी ने ओवरहेड टैंक का हस्तांतरण स्वीकार नहीं किया। लोगों का कहना है कि सप्लाई होते ही लीकेज के चलते कई जगह पानी बहने लगता है। बाद में गंदा पानी पाइप में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराकर होगी कार्रवाई : डीएम
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है। पीड़ितों के उपचार की व्यवस्था कराई जा चुकी है। जरूरत पड़ने पर जिला से भी स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी। गांव में मरीजों की पल-पल की स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ले रहे हैं। दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जल निगम के सहायक अभियंता सचिन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के जेई प्रमोद कुमार त्रिपाठी से डेढ़ माह पूर्व लीकेज की जानकारी मिली थी। अभी विभागीय कार्य से गोरखपुर हूं। बुधवार को पेयजल जांच के लिए टीम भेजूंगा। सीएचसी अधीक्षक डा. मारकंडेय चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम कैंप कर रही है। मरीजों को बेहतर उपचार किया जा रहा है। दूषित पेयजल से ही इतनी बड़ी संख्या में लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी ने कहा कि दूषित पानी आपूर्ति के लिए जलनिगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका नतीजा है कि गांव के लोग डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed