{"_id":"62d852f07fbe100a6256f5ad","slug":"dharna3-kushinagar-news-gkp4443836160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने दिया धरना
विद्युत उपकेंद्र पर जेई को तीन घंटे तक बैठाए रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। खराब बिजली व्यवस्था से जूझ रहे व्यापारियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना दिया और करीब तीन घंटे तक जेई को बैठाए रखा। बिजली समस्या का समाधान जल्द कराने के आश्वासन पर जेई को मुक्त कर धरना भी समाप्त किया।
धरना दे रहे व्यापारियों ने कहा कि बीते एक पखवारे से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी ऊपर से कटौती बताकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जा रही है, जिससे आम उपभोक्ता और व्यापारी परेशान हैं। कहा कि कस्बे के बघौचघाट रोड व जैन मंदिर के पास ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसके संबंध में विद्युत निगम की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद भी कोई पहल नहीं हुई। बाद में जेई से समाधान का आश्वासन मिलने के बाद व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया।
धरने में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री ब्यास सिंह, व्यापारी नेता दिलीप जायसवाल, आजाद सिंह, धीरज वर्मा, छोटेलाल मद्धेशिया, प्रमोद कुशवाहा, पुनीत शुक्ला, बिंदा यादव, संदीप कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।