फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DGCA examines the standard for upgrading licenses

Kushinagar News: डीजीसीए ने परखा लाइसेंस अपग्रेड करने का मानक

Wed, 11 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
DGCA examines the standard for upgrading licenses
एयरपोर्ट का निरीक्षण करती डीजीसीए की टीम। संवाद 
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का लाइसेंस विजिविलिटी फ्लाइंग रेगुलेशन (वीएफआर) श्रेणी से इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग रेगुलेशन (आईएफआर) श्रेणी में अपग्रेड करने के लिए डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर ने दो दिन तक एयरपोर्ट पर रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, लाइट सहित एक-एक बिन्दुओं की विस्तार से जांच किया। लाइसेंस के लिए एयरपोर्ट के मानकों को परखा। टीम हेडक्वार्टर पर जांच रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद ही लाइसेंस का अप्रूवल मिलने की कार्रवाई होगी। टीम निरीक्षण कर मंगलवार को दिल्ली चली गई। कुशीनगर एयरपोर्ट का लाइसेंस अपग्रेड करने के लिए दिल्ली से डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर वेद प्रकाश प्रजापति सोमवार को एयरपोर्ट पहुंचे और लाइसेंस अपग्रेड से संबंधित सभी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी ली। जिसमें टर्मिनल, बिल्डिंग, रनवे, लाइट और टीम ने मंगलवार को भी एयरपोर्ट पर रहकर अपनी जांच की एवं इसमें आ रही अड़चनों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर उड़ान को लेकर इंडिगो, आकाशा और जेट विंग्स जैसी विमानन कंपनियों से सर्वे आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उड़ान सेवा शुरू नहीं हो सकी। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) के असिस्टेंट डायरेक्टर के निरीक्षण में लाइसेंस अपग्रेड को लेकर वन वन का तो रास्ता साफ मिला तो वही टू नाइन पर दो मकानों के आ रहे अवरोधों के बारे में जानकारी ली। डीजीसीए से अपग्रेड लाइसेंस प्राप्त होने के बाद यहां से विमान दिन या रात में लैंड और टेक आफ कर सकेंगे। पहले केवल दिन में उड़ान का लाइसेंस मिला था। इस दौरान राजीव श्रीवास्तव, एपी गुरनानी, अंकित कबड़वाल, नरेंद्र कुमार, उमेश चंद्रा, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन मकान बन रहे रोड़ा
कसया। एयरपोर्ट पर लगने वाले आईएलएस का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। एयरपोर्ट उड़ान में तीन मकानें और दो टेलीकॉम कंपनियों का टावर रोड़ा बन रहे हैं। एयरपोर्ट के लिए जमीन की अधिग्रहण के दौरान ही भू स्वामियों व मकान मालिकों ने हाईकोर्ट में वादा दाखिल किया था। इसमें अधिकांश मामले प्रशासन की ओर से निपटा लिया गया है, लेकिन अभी तीन मकान ऐसे हैं जिस पर हाईकोर्ट की ओर से स्टे है। इसके लिए प्रशासन मकान मालिकों से वार्ता के अलावा हाईकोर्ट में भी अपना पक्ष रखा है, लेकिन स्टे अभी भी बरकरार है। इसके समाधान के बाद एयरपोर्ट से उड़ान का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed