{"_id":"69e3f09ecd8b96cf2f0755ba","slug":"devtaha-chc-patients-return-without-treatment-after-hours-of-waiting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-158275-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवतहां सीएचसी : घंटों इंतजार के बाद बिना इलाज लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवतहां सीएचसी : घंटों इंतजार के बाद बिना इलाज लौटे मरीज
Sun, 19 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। देवतहां सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं। न तो समय पर डॉक्टर मिल रहे हैं और न ही आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। शनिवार को कई मरीज बगैर इलाज कराए ही वापस चले गए। मरीजों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी इलाज नहीं मिल पाता।
अवरवा गांव के दिलीप चौहान ने बताया कि वे पैर में चोट का इलाज कराने सीएचसी आए थे, लेकिन एक्स-रे की सुविधा न होने से लौटना पड़ा। उन्होंने कहा सरकारी अस्पताल में सुविधा न मिलने से हमें प्राइवेट में जांच करानी पड़ रही है। इससे खर्च बढ़ गया है।
बढ़यां बुजुर्ग की कुसुम ने बताया कि वह बेटे के इलाज के लिए अस्पताल आई थीं, लेकिन डॉक्टर के न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा की अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चों के डॉक्टर कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में बैठते हैं वहां जाकर दिखा लीजिए।