{"_id":"698f8267739066471300a44b","slug":"devotees-will-perform-jalabhishek-at-baba-mateshwar-nath-temple-on-mahashivratri-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-153429-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महाशिवरात्रि पर बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महाशिवरात्रि पर बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
Sat, 14 Feb 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
पथरा। मिठवल कस्बा स्थित बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर पर शिवरात्रि पर्व पर मेला लगेगा। इस दौरान शिव भक्त पहुंचकर बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर की सफाई के साथ पेंटिंग कराई गई है। मेले में पहुंचे वाले श्रद्धालुओं को सुविधा के लिए मंदिर कमेटी ने जिम्मेदारी संभाल ली है।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बाबा विष्णु गिरि ने बताया कि मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर पर रुद्र महायज्ञ और नौ दिवसीय रामलीला का आयोजन भी किया गया है। शिव रात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए 12 बजे रात्रि से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग जाती है। इनकी सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग टोलियां बनाई गईं हैं। मिठवल कस्बा सहित 5 किलो मीटर तक रात्रि पर मांस-मछली बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इस बार 50 हजार श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का अनुमान है।