{"_id":"633c696bdca96d07777f5ddd","slug":"devotees-sought-blessings-after-worshiping-the-girl-after-the-havan-kushinagar-news-gkp4528769119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन के बाद कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन के बाद कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन
गुदरी बाजार स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर में कन्या पूजन करते श्रद्धालु।संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
हवन के बाद कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने मांगा आशीर्वाद
पडरौना। शारदीय नवरात्रि की नवमी को देवी मंदिरों और पंडालों में पूजा-अर्चना के बाद हवन पूजन और उसके बाद कन्या पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर से लेकर घरों तक हवन और कन्या पूजन किया गया।
पूरे नवरात्रि भर मंदिरों और पंडालों में मां-दुर्गा की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान मां के विविध स्वरूपों की पूजा-अर्चना की। पडरौना नगर के गायत्री शक्ति पीठ, प्राचीन दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, अंबे मंदिर, छावनी के हट्ठी माता मंदिर एवं महादेव मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर, बलुचहां के लखरांव मंदिर, खिरकिया माता मंदिर, कुबेरस्थान भूपसागर पोखरा स्थित जल्पा देवी मंदिर, रामकोला के धर्मसमधा मंदिर, चेड़ा देवी मंदिर, सिंहासनी देवी मंदिर, कप्तानगंज के दुबौली माता मंदिर, मैनपुर कोट स्थान, कुलकुला देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में पूरे नवरात्रि पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने उपवास भी किया। नौ दिन उपवास करने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह पूजा-अर्चना के बाद हवन किया और उसके बाद कन्या पूजन किया। विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाए और उनका आशीर्वाद लिया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा।
पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन-पूजन किया और परिवार की खुशहाली की कामना की। जनपद में 1,259 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं, जिसमें से पडरौना कोतवाली क्षेत्र में 28 पंडाल सजाए गए हैं। वहां भी मंगलवार को हवन-पूजन किया गया। पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, होमगार्ड और चौकीदार तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने किया कन्या पूजन
पडरौना। भाजपा नेता पं. वेद प्रकाश मिश्र ने नवरात्रि की नवमी पर पडरौना में नौ कन्याओं को भोजन कराया। उन्हें हलवा, पूड़ी, चना आदि का भोग लगाकर उनकी पूजा की। उन्होंने बताया कि इस दिन कन्या पूजन कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर किया जाता है।