{"_id":"6887d34ab3d63996f500aff3","slug":"devotees-performed-jalabhishek-chants-of-har-har-mahadev-resonated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142462-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
Tue, 29 Jul 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
कुबेरस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। सावन के तीसरे सोमवार को नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।
सभी शिवालय परिसर में मेला जैसा माहौल रहा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में ही श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र आदि आर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नूनाथ शिवमंदिर आदि शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा किया। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने बांसी व गंडक नदी में पवित्र स्नान कर जल भरा और शिव मंदिरों मे जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया।
इसे लेकर बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, विश्वकर्मा शिव मंदिर लोहा मंडी, बाबा विंदश्वरी दास शिव मंदिर पोखरा, जीन बाबा का स्थान, अहिरौलीदान, मिश्रौली, जगदीशपुर आदि गांव स्थित शिव मंदिरों में सुबह से जलाभिषेक के साथ पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय चौराहा स्थित प्राचीन शिवमंदिर में दो दिवसीय धर्मिक अनुष्ठान श्रद्धा व अनुष्ठान का समापन हुआ। इस मौके पर हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
स्थानीय चौराहा स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में रविवार की सुबह नेपाल से आई महिला कीर्तन मंडली ने अखंड कीर्तन कीं। इस दौरान अनिल राय, अरविंद राय, वीरेंद्र राय आदि मौजूद रहे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को कस्बा के धर्मसमधा मंदिर में गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही और शहद से शिवलिंग पर अर्पित कर जलाभिषेक किया। वहीं कुसम्ही शिव मंदिर, पपउर शिव मंदिर, अनसुईया आश्रम शिव मंदिर, धुआं टीकर शिव मंदिर, उर्दहा शिव मंदिर और अमवा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।