फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees Flock to the Annual Urs of Hazrat Shukrullah Shah Mastan Baba

Kushinagar News: हजरत शुक्रुल्लह शाह मस्तान बाबा के सालाना उर्स में उमड़े अकीदतमंद

Mon, 27 Apr 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees Flock to the Annual Urs of Hazrat Shukrullah Shah Mastan Baba
तमकुहीरोड। शनिवार की रात से रविवार की रात तक तमकुहीराज के पाक हजरत शुक्रुल्लाह मस्तान बाबा के मजार पर सालाना उर्स मनाया गया। यूपी-बिहार के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। भीड़ के चलते रविवार को पूरे दिन तमकुहीरोड स्टेशन पर यात्रियों से खचाखच भरा रहा। ट्रेन में चढ़ने और उतरने में यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

तमकुहीराज में पाक हजरत शुक्रुल्लाह शाह मस्तान बाबा का 27वां उर्स 25 अप्रैल की रात और 26 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया। इसमें गोपालगंज, मीरगंज, थावे, सासामुसा, जलालपुर, सिपाया, तरयासुजान, गौरी श्रीराम, दुदही, चाफ, कठकुईयां, पडरौना समेत दूर-दूर से मुस्लिम समाज के लोग आए थे। तमकुहीरोड स्टेशन पर सुबह में गुजरने वाली गोरखपुर-पाटटिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के साथ थावे-कप्तानगंज, गोरखपुर- सिवान, सिवान- गोरखपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन में मुस्लिम श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। आम दिनों की अपेक्षा रविवार को ट्रेनों में चढ़ने व उतरने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डफाली टोला के मुश्ताक अहमद, बिशुनपुरा के जाकिर हुसैन, पकड़ीयार पूरब पट्टी के मुबारक अली व सेवरही के हासन अली का कहना था कि शुक्रुल्लाह शाह मस्तान बाबा के स्थान पर सालाना उर्स में यूपी-बिहार के बड़ी संख्या लोग शीश झुकाते हैं। उनकी दरगाह पर चादर भी चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed