फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Development works will brighten the neighborhoods in Ramkola, projects worth Rs 6 crore approved

Kushinagar News: रामकोला में विकास कार्यों से चमकेंगे मोहल्ले, छह करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Wed, 15 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Development works will brighten the neighborhoods in Ramkola, projects worth Rs 6 crore approved
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में राज्य वित्त योजना से 41 विकास कार्यों के लिए छह करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसमें सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, जल निकासी के लिए नाला निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इसका नगर पंचायत में शामिल हुए नए वार्डों के वासियों को भी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

रामकोला नगर पंचायत में वर्तमान में 21 वार्ड हैं। इनमें से नौ नए वार्ड बनाए गए हैं। जहां सड़क, नाली, पथ प्रकाश, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसके लिए स्वीकृत छह करोड़ की परियोजनाओं में शामिल किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ इन वार्डों में निर्माण व विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। अभी इन नए वार्डों के लोगों को नगर के मानक के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, लेकिन इन विकास कार्यों के पूरे होने पर उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की चेयरमैन सुनीता चौधरी ने कहा कि स्वीकृत विकास कार्यों से सभी वार्डों की सड़कें चमकेंगी और नवनिर्माण कराकर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। नाला निर्माण कराकर जलनिकासी की समस्याएं दूर कराई जाएंगी। इन विकास कार्यों को शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। ईओ संजय कुमार तिवारी ने कहा कि नगर को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर सुंदर व आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed