{"_id":"674781df5a1dbb5514038914","slug":"development-investigation-not-done-due-to-lack-of-records-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127193-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अभिलेख के अभाव में नहीं हुई विकास की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अभिलेख के अभाव में नहीं हुई विकास की जांच
Thu, 28 Nov 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सिरसिया दीक्षित और बड़हरा गांव में विकास कार्यों की जांच करने बुधवार को डीडी कृषि आशीष कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। अभिलेख के अभाव में जांच नहीं हो सकी।
सिरसिया दीक्षित गांव के निवासी कन्हैया दीक्षित ने पूर्व ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। जांच करने डीडी कृषि आशीष कुमार सिरसिया दीक्षित पहुंचे। शिकायत में वर्ष और परियोजना का नाम नहीं था, जिसके कारण जांच नहीं हो सकी। डीडी कृषि आशीष कुमार ने शिकायतकर्ता से परियोजना का नाम और वर्ष का नाम बताने को कहकर चले गए। डीडी कृषि आशीष कुमार देर शाम बड़हरा गांव पहुंचे, यहां पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में शौचालय में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। शाम होने के कारण यहां भी जांच नहीं हो सकी।