फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devanand and Sho Bhit were from abroad

Kushinagar News: परदेस से लाैटे थे देवानंद और शोभित

Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Devanand and Sho Bhit were from abroad
नेबुआ नौरंगिया। ममेरे भाई के साथ मौसी के घर महराजगंज गए मौसेरे भाईयों की हादसे में मौत की खबर सुनते ही घर वाले अवाक हो गए। दोनों के दरवाजे पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। महिलाओं की चीत्कार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। पांच साल के अंदर दोनों की शादी हुई थी। शाम को शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी देवानंद (28) दो भाई और तीन बहनों में बड़ा था। वह पंजाब के लुधियाना में रहकर काम करता था। चार माह पूर्व वह घर आया था। वहीं इसके मौसी के बेटे खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी शोभित उर्फ कल्लू (26) भी पंजाब में अपने पिता हीरालाल के साथ पंजाब के गोविंदगढ़ में रहकर काम करता था। यह भी एक माह पूर्व घर आया था। दो भाईयों में शोभित बड़ा था। अपने ममेरे भाई के साथ दोनों शनिवार को महराजगंज के डोमछपरा गांव अपने मौसी के घर कार से गए थे। उधर से लौटते समय कार पेड़ से टकरा गई और तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

देवानंद का एक बेटा और एक बेटी है, जबकि इसके पिता घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। वहीं, शोभित का एक तीन साल का बेटा है। इसका छोटा भाई अनूप और पत्नी प्रेमशीला का रो-रो कर बुरा हाल है। देर शाम दोनों का शव घर पहुंचा तो दरवाजे पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। देवानंद अपने घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इसका एक छोटा भाई और दो छोटी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed