{"_id":"660f0f93cb5ec9caa50a9a57","slug":"despite-the-ban-tin-sheds-were-being-put-on-the-disputed-land-bricks-and-stones-were-thrown-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115014-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोक के बावजूद विवादित जमीन पर डाल रहे थे टिनशेड, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोक के बावजूद विवादित जमीन पर डाल रहे थे टिनशेड, चले ईंट-पत्थर
Fri, 05 Apr 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। हनुमानगंज गांव में विवादित जमीन में टिनशेड लगाने को लेकर मारपीट हो गई। ईंट पत्थर भी चले।दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 में तैनात सिपाही को भी ईंट लगने की चर्चा है। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष सिपाहियों के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने दो पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रामकोला थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी के दरवाजे के सामने फागू यादव की झोपड़ी थी। 11 मार्च की रात उसमें आग लग गई थी। इसी जमीन पर फागू यादव दोबारा टिनशेड डाल रहे थे। सुरेंद्र तिवारी ने विरोध किया और जमीन को विवाद बताते हुए कोर्ट में मामला लंबित होने की बात कही। थाने पर मामला पहुंचा तो तहसील प्रशासन के साथ थानाध्यक्ष पहुंचे और विवादित जमीन में टिनशेड डालने से फागू को रोक दिया। फागू यादव बृहस्पतिवार को फिर टिनशेड डालने लगे। सुरेंद्र तिवारी ने विरोध किया और डॉयल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों में पथराव होने लगा। बताया जा रहा है कि सिपाही संतोष यादव को भी ईंट लग गई। सुरेंद्र तिवारी, उनकी पत्नी मीना तिवारी को गंभीर चोटें आई हैं। सुरेंद्र के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरा और बाइक और कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। फागू यादव के घर की उषा, रामाश्रय, रामराज को चोटें आई हैं। सीओ उमेश कुमार भट्ट ने बताया कि विवादित जमीन में जबरन टिनशेड डालने को लेकर विवाद हुआ था। घायलों को सीएचसी पर भेजा गया है। पथराव में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है। दो पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।