{"_id":"69178b92ea73c1b3600a708f","slug":"despite-having-a-list-of-overloaded-vehicles-no-action-has-been-taken-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148942-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओवरलोड वाहनों की सूची होने के बावजूद कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओवरलोड वाहनों की सूची होने के बावजूद कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
टोल से गुजरती ओवरलोड बस।
कुशीनगर/हाटा। जिले के एनएच-28 से होने वाले अवैध परिवहन में एक और नया मामला सामने आया है, जिले के सलेमगढ़ और मुजहना हेतिमपुर के टोल प्लाजा से करीब 100 मालवाहन प्रति दिन गुजरते हैं, टोल प्लाजा के मैनेजर के पास इसकी सूची भी रहती है, बावजूद परिवहन विभाग के जिम्मेदार ओवरलोड वाहनों का चालान करने से परहेज कर रहे हैं।
अवैध परिवहन के खेल में एक यह भी कड़ी शामिल हैं। इस सवाल पर एआरटीओ का तर्क है कि टोल प्लाजा से सूची करीब चार महीने से ओवरलोड वाहनों की नहीं आई है, इसके चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे लाखों रुपये राजस्व का जहां नुकसान हो रहा है। वहीं हाईवे पर जिम्मेदारों के गठजोड़ से सक्रिय गैंग में शामिल लोग मालामाल हो रहे हैं।
जिले में सड़क सुरक्षा के नियमों और सरकारी दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। कुशीनगर जिले में स्थित सलेमगढ़ और देवरिया जिले के मुजहना हेतिम टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों की सूची टोल प्लाज पर होती है और उन्हें परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने का नियम है, लेकिन विभाग ने पिछले चार महीनों से एक भी चालान नहीं किया। नियम के तहत टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से प्रतिदिन ओवरलोड वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेजनी होती है, ताकि उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा सके, मगर हकीकत यह है कि विभागीय स्तर पर इस दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
इस लापरवाही के चलते सड़क सुरक्षा व्यवस्था खतरे में है। ओवरलोड ट्रक और भारी वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। न केवल सड़कें जल्दी खराब हो रही हैं, बल्कि छोटे वाहनों और यात्रियों की जान पर भी हर दिन जोखिम बना हुआ है। परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि सलेमगढ़ और मुजहना हेतिम टोल प्लाजा से हर दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिनमें से कई ट्रक निर्धारित सीमा से कहीं अधिक भार लेकर चलते हैं। इसके बावजूद विभाग के रिकॉर्ड में चार महीने से एक भी चालान नहीं किया गया है।
स्थानीय सूत्रों की मानें तो यह विभागीय मिलीभगत का परिणाम है। ट्रक चालक और कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोग आपसी समझ से यह सुनिश्चित करते हैं कि ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई न हो। कई बार तो ऐसे वाहन पुलिस चेक पोस्टों से भी बिना किसी रोक-टोक के गुजर जाते हैं। मामले में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब हाटा कोतवाली क्षेत्र में मुजहना हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास स्थित सेठी ढाबा के टोकन पर ओवरलोड वाहन बेरोकटोक गुजरने का मामला सामने आया। बताया जाता है कि यहां से विशेष पहचान के तौर पर ट्रक चालकों को एक टोकन दिया जाता था, जिसके दिखाने पर उन्हें कही रोका नहीं जाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल विभाग की जानकारी में था मगर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं। केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त नियम बनाए हैं।

द्वाबा महोत्सव के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ संजय निषाद । संवाद- फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।