{"_id":"647a311eef506c518008bf7e","slug":"desi-sharab-owner-brother-threatened-kushinagar-news-c-7-1-191815-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देसी शराब के मालिक के भाई को पिस्टल दिखा कर उठाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देसी शराब के मालिक के भाई को पिस्टल दिखा कर उठाने का प्रयास
Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दाहूगंज बाजार की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के दाहूगंज बाजार में बृहस्पतिवार की देर रात तीन बदमाशों ने फर्जी एसओजी की टीम बताकर शराब व्यवसायी के भाई को पिस्टल दिखाकर उठाने का प्रयास किया। मौके पर बाजार के लोगों ने पहुंचकर बदमाशों से युवक को छुड़ाया। भीड़ का लाभ उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की देर रात दाहूगंज बाजार में तीन युवक देसी शराब की दुकान पर आए और बताया कि वे एसओजी से हैं। पूछा कि दुकान का मालिक कौन है। दुकान पर रह रहे दुकान के भाई के पूछने पर की क्या बात है। गाली देने लगे और उसे पकड़कर ले जाने लगे। इसकी सूचना मिलते ही दुकान के मालिक कुछ लोगों के साथ आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक भीड़ को देखते ही एक बदमाश ने पिस्टल निकल ली और लोगों को भाग जाने की चेतावनी देने लगा। तभी भीड़ से किसी ने हमला कर दिया और युवक को छुड़ा लिया। भीड़ तीनों बदमाशों पर टूट पड़ी और उन लोगों को पीटने लगी। तब तक किसी ने इसकी सूचना स्थानीय थाना तमकुहीराज की पुलिस को दे दी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश भागने में सफल रहे। अपराध निरीक्षक तमकुहीराज अरविंद यादव ने बताया मामला संज्ञान में है। फर्जी पुलिस टीम की बात गलत है।