फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deputy CMO sealed an ultrasound center in Hata

Kushinagar News: डिप्टी सीएमओ ने हाटा में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील

Fri, 04 Aug 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO sealed an ultrasound center in Hata
हाटा में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने के बाद उसे सील करते डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता और एमओआईस
जिस डॉक्टर के नाम से था सेंटर का पंजीकरण, उसने अपना सेंटर होने से कर दिया इन्कार
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान अन्य सेंटरों के संचालकों में मच गया हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ ने जांच की। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर उस सेंटर को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद अल्ट्रासाउंड और पैथालाेजी सेंटर के संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित अन्य सेटरों के संचालक भी अपने-अपने सेंटर बंद कर फरार हो गए।
डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजय गुप्ता और हाटा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गुप्ता की टीम दोपहर बाद मेन रोड स्थित स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। संचालक से पंजीकरण से संबंधित कागजात मांगे। संचालक ने पंजीकरण का प्रमाणपत्र दिया तो उसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। उसके बाद भी सेंटर का संचालन हो रहा था और डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिस डॉक्टर के नाम से इस सेंटर का पंजीकरण हुआ था और संचालक उन्हें ही इस सेंटर का डॉक्टर बता रहे थे। उनसे मोबाइल पर बात हुई तो उन्होंने इस सेंटर से किसी भी प्रकार के संबंध होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह इस सेंटर पर कभी नहीं जाते है। इसके बाद टीम ने सेंटर को सील कर दिया। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने पर इस सेंटर की जांच की गई थी। शेष सेंटरों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed