फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   depty cm addressed

श्रीराम मंदिर के निर्माण की तिथि पूछने वालों, ध्यान से सुनो : जनवरी में पीएम करेंगे लोकार्पण

Sun, 25 Jun 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
depty cm addressed
जनसभा में आए लोगों का अभिनंदन करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और गोरखपुर सांसद रवि किशन।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन


भाजपा ने कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाकर उसे बनाया देश का अभिन्न अंग
अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक देश, एक संविधान

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भाजपा के घोषणा पत्र में श्रीराम मंदिर निर्माण और कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने समेत दो मुद्दे शीर्ष पर थे। इसे मोदी सरकार ने पूरा किया है। विपक्ष हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं से श्रीराम मंदिर निर्माण की तिथि पूछता था। वे लोग ध्यान से सुनें, जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
ये बातें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहीं। वह शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। निर्धारित कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने अपने 22 मिनट के संबोधन में कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश बीते नौ वर्षो में तेजी से विकास किया है। आज भारत दुनिया के सर्वाधिक चर्चित देशों में से एक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांधी जी के सपनों को कभी धरातल पर नहीं उतारा। मोदी ने देश के हर नागरिक को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की ठानी, तो आज गांव-गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। पहले यूपी में बिजली एक हफ्ते रात और एक हफ्ता दिन में आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में उपभोक्ताओं को देने के लिए एक दिन में 25 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत होती है, लेकिन सरकार के पास 30 हजार मेगावाट प्रतिदिन बिजली संरक्षित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंद होने के कगार पर थे। सरकार ने उन स्कूलों का कायाकल्प कर कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर बनाया है। भाजपा सरकार ने दवाई, पढ़ाई और कमाई समेत तीन बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य किया। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य चल रहा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों को फोरलेन से जोड़ा जा रहा है। कभी बीमारू राज्य के नाम से जाना जाने वाला यूपी अब विकास कर अगली कतार में खड़ा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कश्मीर के अलगवावादी नेता कहते थे कि अनुच्छेद-370 हटा तो खून की नदियां बहेंगी, लेकिन मोदी सरकार ने उसे भी हटाया। अब कश्मीर भारत का हिस्सा है। वहां भारत का संविधान लागू है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की छवि बदल चुकी है। कांग्रेस शासन में बिरयानी खाकर पीठ में छूरा भोंकने वाले पाकिस्तान में भारत की तरफ गलत नीयत से देखने की हिम्मत नहीं है। जब पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकाें पर हमला किया तो मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कराकर सैकड़ों आतंकियों का सफाया किया। इसमें पकड़े गए अभिमन्यु को पाक ने ससम्मान भारत को वापस किया।
उप मुख्यमंत्री के साथ जनसभा में आए गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी माफिया की हिम्मत नहीं कि किसी गरीब की जमीन कब्जा कर ले। जनवरी में प्रधानमंत्री के श्रीराम मंदिर लोकार्पण के बाद विश्व के सौ करोड़ से अधिक हिंदू रामलला का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत हिन्दू विचारधारा का देश है। यहां की नदियों का नाम सनातनी है। विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री को हराने का सपना देख रहे हैं, लेकिन वे भारत को विश्व गुरु बनाने में जुटे हैं।
इसके पूर्व जनसभा को सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड़, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, कार्यक्रम संयोजक मारकंडेय शाही, कोआपरेटिव अध्यक्ष लल्लन मिश्र, सदर ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पडरौना चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप जायसवाल, राधेश्याम पांडेय, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


डिप्टी सीएम ने सांसद के लिए की अपील
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से वर्तमान सांसद के पक्ष में अपील की। उन्होंने कहा कि सांसद विजय कुमार दुबे का कार्य सराहनीय है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में इनका साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed