फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deployment of 152 ANM in the district

Kushinagar News: जांच के पेंच में फिर फंसी जिले में 152 एएनएम की तैनाती

Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deployment of 152 ANM in the district
पडरौना। जिले के नए केंद्रों पर तैनाती के लिए लोकसेवा आयोग से नियुक्त सभी 152 एएनएम को कार्यभार ग्रहण करने में अभी समय लग सकता है। शासन की तरफ से रोक के बावजूद 104 एएनएम को डाक से नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है। प्रदेश में जहां भी ऐसे मामले सामने आए हैं, वहां शासन ने जांच कराने के आदेश दिए हैं। इससे पहले भी वर्ष 2021 के अंत में एएनएम की नियुक्ति में गड़बड़ी सामने आने पर पूरी प्रक्रिया पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के अंत में कुशीनगर जनपद में एएनएम की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जमा हुए थे। नियुक्ति शुरू हुई तो कुछ एएनएम ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अधिक मेरिट वालों को दरकिनार कर चहेतों को लाभ देने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी थी। उसके बाद जांच शुरू हुई तो काफी हद तक शिकायत सही मिली। उसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई थी।
विज्ञापन

इधर, एएनएम के रिक्त पदों को भरने के लिए लोक सेवा आयोग तरफ से मई में परीक्षा कराई गई। छह अगस्त को परिणाम जारी हुआ। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अभ्यर्थियों को एएनएम का नियुक्ति पत्र जारी करने की अधिसूचना जारी हुई। 21 फरवरी को लखनऊ के लोकभवन में समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से 21 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिए जाएने थे। उसी दिन जिलों में भी समारोह में नियुक्ति पत्र देने की योजना थी, लेकिन एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगने की वजह से नियुक्ति पत्र के वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इसके बावजूद, कई सीएमओ ने नियुक्ति पत्र बांट दिया था। इसमें कुशीनगर के सीएमओ के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। शासन स्तर से ऐसे जनपदों में जांच कराई जा रही है। इस वजह से जांच पूरी होने के बाद ही नवनियुक्त एएनम को कार्यभार ग्रहण कराने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि हमने तो दूसरे जनपदों की रहने वाली नवनियुक्त एएनएम को 18 फरवरी को ही नियुक्ति पत्र डाक से भेज दिए थे। नियुक्ति पत्र वितरण स्थगित करने का आदेश बाद में मिला था। शासन का जैसा निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed