फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Department takes strict action against four doctors who are absent from duty without accepting their resignations

Kushinagar News: इस्तीफा मंजूर हुए बिना ड्यूटी से गायब चार डॉक्टरों पर विभाग सख्त

Sat, 29 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Department takes strict action against four doctors who are absent from duty without accepting their resignations
हाटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा से वर्षों पहले बिना अनुमति ड्यूटी छोड़ने वाले चार डॉक्टरों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के संज्ञान लेने के बाद विभाग ने इन चिकित्सकों की पूरी सेवा-पुस्तिका और इस्तीफे से जुड़ी फाइलों की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

जिन डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू हुई है उनमें डॉ. विशाल कौल, डॉ. मधु सिंह, डॉ. प्रशांत मिश्रा और डॉ. आशुतोष त्रिपाठी शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार चारों ने वर्षों पहले अपना इस्तीफा भेजा था, लेकिन विभाग ने इसे मंजूर नहीं किया। इसके बावजूद डॉक्टरों ने ड्यूटी पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई और सेवा से गायब हो गए।
विज्ञापन


इस्तीफा मंजूर हुए बिना सेवा छोड़ना गंभीर लापरवाही है। उनसे पूछा गया है कि विभागीय आदेश की अवहेलना कर वे कैसे अनुपस्थित हुए और अनुपस्थिति के दौरान क्या वे किसी अन्य संस्थान में कार्यरत थे। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद विभाग ने इन डॉक्टरों की पूरी कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफा, अनुपस्थिति की अवधि, तैनाती रिकॉर्ड और नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। हाटा सीएचसी से वर्षों पहले गायब हुए ये डॉक्टर अब विभाग की नजर में हैं।

बताया जा रहा है कि जनपद के अन्य अस्पतालों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी बहुत से डॉक्टर ऐसे हैं जो बगैर इस्तीफा मंजूर हुए ड्यूटी छोड़कर गायब हो गए हैं। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से अभी उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है ना कोई सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed