{"_id":"6664d71f02f263c5bb056124","slug":"deoria-team-won-the-football-match-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118004-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देवरिया की टीम ने जीता फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देवरिया की टीम ने जीता फुटबाल मैच
Sun, 09 Jun 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। स्थानीय पावानगर महावीर इंटर कालेज के खेल मैदान पर एमपीआईसी महिला फुटबाल टीम देवरिया और व्यापारी एकादश टीम के बीच खेले गए मैत्री फुटबाल मैच में देवरिया की टीम ने एक गोल से जीत हासिल की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की।
नगर पंचायत की ओर से शनिवार को कस्बे के पावानगर महावीर इंटर कालेज के खेल ग्राउंड में मैत्री फुटाबल प्रतियोगिता हुई। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाॅफ के दसवें मिनट में देवरिया की टीम की खिलाड़ी मुस्कान ने एक गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी, जो अंत तक बरकरार रही।
खेल का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के रेफरी गामा यादव रहे। कमेंट्री गुड्डू पांडेय तथा मोहम्मद आलम ने की। विजेता टीम की कप्तान आयशा खातून को ट्राफी व खिलाड़ियों के लिए प्रेक्टिस किट प्रदान की गई। इस दौरान कमलेश वर्मा, सतेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, धीरज वर्मा, आजाद अंसारी, जेपी सिंह, गुड्डू चौहान, शमसाद आलम, दिनेश सिंह, कासिम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो। विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान करते नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही।