फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dengue patients increase, seven admitted in medical college

Kushinagar News: डेंगू के मरीज बढ़े, मेडिकल काॅलेज में सात भर्ती

Wed, 15 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients increase, seven admitted in medical college
पडरौना। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विभाग इस पर नियंत्रण नहीं लगा पा रहा है। जनवरी से अब तक स्वास्थ्य विभाग में कुल 63 मामले सामने आए है। मंगलवार को मेडिकल काॅलेज में कुल सात मरीज भर्ती थे। जिसमें से तीन मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए। तीन मरीज मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं एक मरीज को मेडिसीन वार्ड में ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन

मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने कहा कि गांव हो या शहर क्षेत्र में गंदगी का अंबार है। नालियों की सफाई समय से न होने से मच्छर जनित बिमारियां पनप रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। विभाग की ओर से केवल कोरम पूर्ति किया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अगर समय से साफ सफाई व फागिंग कराई जाए तो समस्या नहीं होगी। मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हाटा क्षेत्र के रविकिशन, रामकोला क्षेत्र के बादामी देवी, तरयासुजान की आसमा का इलाज चल रहा था। वहीं दोपहर से पहले बब्लू निवासी बरवा कला, मनीष निवासी मल्लूडीह, किशमती निवासी महुअवा खुर्द को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं लालती को डेंगू वार्ड से अन्य वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जिला मलेरिया अकारी 63 जवनरी से अब मामले है। संचारी अभियान चलाया जा रहा है। आशा घर घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच कर रही है। बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed