फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DEMU passenger train canceled till January 17 on Thawe-Kaptanganj railway line

Kushinagar News: थावे-कप्तानगंज रेलमार्ग पर 17 जनवरी तक निरस्त हुई डेमू पैंसेजर ट्रेन

Sat, 14 Jan 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
DEMU passenger train canceled till January 17 on Thawe-Kaptanganj railway line
थावे-कप्तानगंज रेलमार्ग पर 17 जनवरी तक निरस्त हुई डेमू पैंसेजर ट्रेन
विज्ञापन

छपरा बलिया सेक्शन पर गौतम स्थान व माघी स्टेशन के बीच दोहरीकरण का पड़ा असर
तमकुहीरोड। थावे-कप्तानगंज रेलमार्ग पर सीवान से नकहा जंगल तक चलने वाली 05153/05154 डेमू पैसेंजर ट्रेन 13 से 17 जनवरी तक निरस्त हो गई है। इस वजह से इस रेल खंड पर यात्रियों को असुविधा होने लगी है। इस रूट की एक ट्रेन पहले ही 28 फरवरी तक के लिए निरस्त हो चुकी है।
थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग का आमान परिवर्तन हुए 10 साल से अधिक का समय गुजर गया है, लेकिन अभी भी इस रूट पर एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की कमी से यात्री परेशान हो रहे हैं। पिछले दिनों कोहरे के कारण नकहा जंगल से सीवान तक चलने वाली 05035/05036 पैसेंजर ट्रेन को पूर्वोत्तर रेलवे ने दो दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक के लिए निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

इस रूट पर गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, गोरखपुर- पाटलीपुत्र मेल पैसेंजर, छपरा कचहरी वाया सीवान-कप्तानगंज पैसेंजर और सीवान-नकहा जंगल डेमू ट्रेन सहित चार ट्रेनों का संचालन हो रहा है। छपरा बलिया सेक्शन पर गौतम स्थान व माघी स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य को लेकर इस रूट पर दिन में गोरखपुर जाने वाली एक मात्र 05153/05154 सीवान-नकहा जंगल डेमू चल रही थी। इसे 13 से 17 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। डेमू ट्रेन के निरस्त होने से थावे, सासामुसा, जलालपुर, तरयासुजान, तमकुहीरोड, दुदही, कठकुइया, पडरौना, रामकोला और लक्ष्मीगंज से गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तमकुहीरोड स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस ने बताया कि छपरा बलिया सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य होने के कारण डेमू ट्रेन का परिचालन पूर्वोत्तर रेलवे ने 13 से 17 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed