फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration of villagers at Panchayat Bhavan

Kushinagar News: पंचायत भवन पर गांव वालों का प्रदर्शन

Tue, 15 Oct 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers at Panchayat Bhavan
दुदही। पंचायत भवन पर प्रधान, सचिव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं बैठने और पंचायत भवन अन्यत्र स्थानांतरण करने से नाराज़ गांव वालों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। गांव वालों का कहना है कि काफी दिनों से पंचायत भवन बना है, लेकिन प्रधान एवं उनके बेटे उसके स्थानांतरण की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुदही ब्लॉक के बांसगांव टोला बैरिया के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति किया गया है जो पंचायत भवन पर बैठ कर जाति, निवासी,आय प्रमाण पत्र एवं वृद्धा विधवा का फार्म आन लागइन करें। इसके अलावे पंचायत भवन पर प्रधान को एवं सचिव को पंचायत भवन पर बैठने का निर्देश है। वर्तमान प्रधान, सचिव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कभी आए ही नहीं और ना ही पंचायत भवन पर कंप्यूटर लगा है। इससे गांव वालों को ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है। इसके अलावा बैरिया गांव का पंचायत भवन प्रधान एवं उनके पुत्र अपने टोले पर ले जाने का साजिश कर रहे है। गांव वालों ने पंचायत भवन पर प्रधान, सचिव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को बैठने की मांग की। इस दौरान कृष्ण मोहन यादव, रामचन्द्र प्रसाद, लाल साहब, भूखल, मुबारक, सुदामा, जानकी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed