{"_id":"67293e10c9397f61bc05a63c","slug":"demonstration-of-lawyers-against-lathicharge-in-ghaziabad-court-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125828-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गाजियाबाद कोर्ट में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गाजियाबाद कोर्ट में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Tue, 05 Nov 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर कुशीनगर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महंत गोपालजी तिवारी व महामंत्री अभयानंद दीक्षित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इससे पहले अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में बैठक की और घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
न्यायालय परिसर से निकलने के बाद अधिवक्ता कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम मो. जफर को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए जिला जज को बर्खास्त कर उन पर आपराधिक मुकदमा चलाने, घायल वकीलों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने और हड़ताल पर पारित आदेश को वापस लेने की मांग की। इस दौरान सत्येंद्र दीक्षित, कमलेश श्रीवास्तव, आदित्यप्रिय मौर्य, अभय राज सिंह, घनश्याम सिंह, नगीना पासवान, राकेश पांडेय, उपेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।