फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration for road repair

Kushinagar News: सड़क मरम्मत कराने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 08 Oct 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for road repair
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बगही गांव के लोगों ने सागर-पकड़ियार मार्ग की मरम्मत कराने के लिए सोमवार को प्रदर्शन किया। कहा कि सड़क पर गड्ढों में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि दशहरा के पहले सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के अर्जुन, प्रदीप, सुरेंद्र, गुड्डू, चंडी, लालबहादुर, शंभू, रमेश, जिउत, जितेंद्र, संजय, रामटहल, मंटू, राहुल, बदरी, बैजनाथ, राजा, श्यामा आदि ने कहा कि यह मार्ग पकड़ियार बाजार से बगही के रास्ते सागर गांव को जोड़ता है। बगही कुटी मंदिर चौराहे के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश होने पर उसमें पानी भर जाता है। राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसकी शिकायत कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से की। उनकी पहल पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से ईंट के टुकड़े डाल दिए गए। गड्ढों में भरी गईं ईंटों से राहगीरों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। मंदिर परिसर में दशहरा पर मेला लगता है। यदि सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इस संबंध में जेई संदीप शर्मा ने बताया कि इसके बारे में जानकारी है। ईंटों को समतल कर सिल्ट गिरवाने के लिए मेट को लगाया गया है। जल्द ही सड़क सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed