{"_id":"652ed4a79b21e251f10b5616","slug":"demonstration-demanding-repair-of-damaged-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6272-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग के लिए प्रदर्शन
Wed, 18 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। पिपरा कनक-पटहेरवा मार्ग मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर बने जगह-जगह गड्ढ़ों की वजह से हर दिन हादसे होते रहते हैं। इससे नाराज क्षेत्र के लोगों ने गगलवा चैनपट्टी गांव के पास प्रदर्शन कर सड़क मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मुस्ताक अंसारी, अहमद रजा शम्सी, निजामुदीन खान, दिबास खान आदि लोगों ने कहा कि यह सड़क चैनपट्टी, गगलवा परसौनी खुर्द समेत कई गांवों को जोड़ते हुए समउर-पटहेरिया मार्ग को जोड़ती है। लोगों का आवागमन सरल करने के लिए करीब चार वर्ष पहले सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क निर्माण के समय गुणवक्ता पूर्वक कार्य नहीं होने से क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े बन गए हैं।
निर्माण के समय लोगों ने गुणवत्ता के बारे में सवाल उठाया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों होती है। इन लोगों ने सड़क मरम्मत करने की मांग करते हुए चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान इश मुहम्मद, असलम खान, मौलाना शाहिद रजा खान, जुबैर अंसारी, छेदी अहमद आदि मौजूद रहे।