फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstrated demeanor crowd

रास्ते शव रखकर किया लोगों ने प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2017 12:50 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 12 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated demeanor crowd
आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
गौरीश्रीराम। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव के पांडेयपट्टी घाट पर सोमवार को कब्रिस्तान के रास्ते से शव ले जाने पर दूसरे वर्ग के लोगों ने रोक दिया। इससे नाराज लोगों ने शव वहीं रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची विशुनपुरा थाने की पुलिस ने रास्ता खोलवाया और शव को घाट तक भेजवाकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन


गौरीश्रीराम के कोइरी टोला की निवासी बुधिया देवी (50 वर्ष) की सोमवार को सुबह मौत हो गई। उसके बाद गांव के लोग उनका अंतिम संस्कार के लिए सुबह नौ बजे जाने लगे। रास्ते में पड़ने वाले कब्रिस्तान के पास कुछ लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर रास्ता अवरुद्घ कर दिया था। चूंकि गांव के लोग उसी रास्ते शवों को अंतिम संस्कार करने के लिए बांसी ले जाते हैं। इसलिए अर्थी वहीं रखकर उसी रास्ते जाने के लिए अड़ गए। मामला बढ़ते देख किसी ने इसकी सूचना विशुनपुरा थाने की पुलिस को दे दी। एसआई सजनू यादव फोर्स के साथ पहुंचे और रास्ता खोलवाकर अर्थी को बांसी घाट तक भेजवाया। इसके बाद विवाद शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed