{"_id":"f0f83c0e72b38b78d863468b9a7eef3e","slug":"demanded-high-level-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चस्तरीय जांच की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चस्तरीय जांच की मांग
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। दो दिसंबर को बिरवट कोन्हवलिया गांव में हुई घटना से नाराज तमकुहीराज के विधायक सोमवार को डीएम से मिले। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विधायक ने कहा कि यदि उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई तो वह मामले को विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। विधायक ने डीएम को बताया कि एक दिसंबर को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बिरवट कोन्हवलिया गांव में फर्जी वोटिंग की सामने आयी थी।
मतदानकर्मी मतपेटियां सील किए बिना ही लेकर जाने लगे थे, जिसका लोगों ने विरोध किया था। पथराव की बात भी सामने आयी है। विधायक का कहना था कि इसके बाद दो दिसंबर को पुलिस ने गांववालों के घरों में तोड़फोड़ की तथा सामान उठाकर कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों की पिटाई की थी, जिससे कई लोग घायल हो गए थे। जाते-जाते पुलिस के जवानों ने एक महिला की झोपड़ी भी जला दी थी। डर के मारे बहुत से लोग घर छोड़ दूसरे स्थानाें पर रह रहे हैं। ओमप्रकाश सिंह, परमा, बाबूलाल कुशवाहा, माधव साहनी, ओसियर निषाद, रामदास निषाद मौजूद रहे।