{"_id":"5fad246d8ebc3e9be74e4ce6","slug":"demand-to-strart-rail-at-kaptamganj-thawe-route-kushinagar-news-gkp372984095","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन

तमकुहीरोड। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पिछले आठ माह से बंद रेल सेवा को पुन: बहाल करने की मांग की है।
पत्र में विधायक ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर 22 मार्च से रेल सेवा बंद कर दी गई थी। रेल यातायात इस क्षेत्र की लाइफ लाइन मानी जाती है। रेल सेवा पर ही व्यापारिक गतिविधियां निर्भर करती हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पर्व पर रेल सेवा बहाल नहीं होने से लोग परेशान हैं। जनहित को देखते हुए रेल सेवा को बहाल किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि नरकटियागंज और देवरिया रूट को काफी पहले खोला जा चुका है। लोगों की परेशानी को देखते हुए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन और नियमित चलने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र और डेमू ट्रेन को पूर्व की भांति शुरू कराने की मांग की है।