फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to start old railway project

पुरानी रेल परियोजना शुरू कराने की मांग

Sat, 13 Feb 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demand to start old railway project
​​दल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन सौंपते सांसद विजय कुमार दुबे। - फोटो : KUSHINAGAR
पुरानी रेल परियोजना शुरू कराने की मांग
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर को रेल लाइन से जोड़ने की पुरानी मांग फिर उठा है। सांसद ने शुक्रवार को रेलमंत्री से संसद भवन में मिलकर इसके लिए पत्र सौंपा है। सांसद ने रेलमंत्री को बताया कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के लिए वर्ष-2017 में ही 1345 करोड़ रुपये की परियोजना बनी थी, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को रेल पथ से जोड़ने की मांग लंबे समय से हो रही है। सभी बौद्ध केंद्रों के मध्य में स्थित कुशीनगर अब तक रेल पथ से नहीं जुड़ा है, जबकि यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बन चुका है। गोरखपुर से कुशीनगर होते हुए पडरौना तक 64.5 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए वर्ष-2017 में सर्वे का कार्य पूरा हुआ था। इस रेल पथ पर सरदारनगर, बनचवरा, रामपुर सौहरौना, हाटा, हेतिमपुर, कुशीनगर में रेलवे स्टेशन भी प्रस्तावित है, लेकिन परियोजना के लिए प्रस्तावित 1345 करोड़ के लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं होने के चलते काम नहीं शुरू हो सका। सांसद विजय कुमार दूबे ने रेल मंत्री पियूष गोयल से मिलकर इस परियोजना के लिए वित्तीय सहमति दिलाते हुए कार्य शुरू कराने की मांग की। अपने पत्र के समर्थन में सांसद ने मुख्यमंत्री की तरफ से लिखे गए पत्र का भी हवाला दिया है। सांसद के अनुसार रेल मंत्री ने इस मामले में विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि रेलमंत्री को कुशीनगर को रेलमार्ग से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित परियोजना पर कार्य शुरू कराने के लिए पत्र दिया गया है। इस रेल लाइन का निर्माण होने से पर्यटन स्थली कुशीनगर रेल लाइन से जुड़ जाएगा इससे देश भर के बौद्ध धर्मावलंबियों के साथ ही अन्य पर्यटकों के भी कुशीनगर आने की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed