{"_id":"656790ffc10475addf0c7934","slug":"demand-to-resolve-farmers-complaints-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8505-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसानों की शिकायतों का निस्तारण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसानों की शिकायतों का निस्तारण कराने की मांग
Thu, 30 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
सेवरही के गन्ना पार्किंग ग्राउंड में किसानों की समस्याओं को लेकर चीनी मिल के अधिकारियों से वार्
तमकुहीरोड। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को सेवरही कस्बे के गन्ना पार्किंग ग्राउंड में किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गन्ना महाप्रबंधक से किसानों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने किसानों से पार्किंग ग्राउंड और उनकी अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने उन्हें गन्ने की पर्ची की तीन दिन की वैधता, नौ क्विंटल, 18 क्विंटल और 27 क्विंटल की पर्ची सहित पार्किंग ग्राउंड में वॉशरूम, ठहराव, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आदि समस्याओं के बारे में बताया। पूर्व विधायक ने चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों को गन्ना पार्किंग ग्राउंड में बुलाकर किसानों की समस्याएं शीघ्र निस्तारित कराने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, अंबेडकर नगर के सभासद पप्पू जायसवाल, सुमित रौनियार, आलोक जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।