{"_id":"67086dffa72f5300ad089c34","slug":"demand-to-remove-names-of-innocent-people-sent-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124585-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जेल भेजे गए जेल निर्दोष लोगों का नाम निकालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जेल भेजे गए जेल निर्दोष लोगों का नाम निकालने की मांग
Fri, 11 Oct 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के छावनी में में चार दिन पूर्व देवी प्रतिमा लेकर जाने के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पांच बाल अपचारी समेत 33 उपद्रवियों को जेल भिजवा दिया है। बृहस्पतिवार को सपा के जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने एसपी को मांग पत्र सौंपा। कहा है कि उस दिन अश्लील गीत बजाने के दौरान विवाद हुआ था, इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जिन लोगों को जेल भेजा है, उसमें कई लोग निर्दोष हैं। विवेचना में उनका नाम निकाला जाए। दर्ज मुकदमे में अज्ञात के नाम पर निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए।
सपा नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे। सीसीटीवी फुटेज की ठीक से जांच जरूरी है। घटना में जो महिलाएं शामिल भी नहीं थीं। उनको भी जेल भेजा गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, कैलाश चंद्र, सगीर आलम, मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे।