फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to make Gurwalia a Nagar Panchayat, letter sent to the minister

Kushinagar News: गुरवलिया को नगर पंचायत बनाने की मांग, मंत्री को भेजा पत्र

Mon, 02 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Gurwalia a Nagar Panchayat, letter sent to the minister
गुरवलिया बाजार। उद्योग व्यापार मंडल गुरवलिया के कैंप कार्यालय पर व्यापारियों की एक बैठक हुई। जिसमें एक स्वर से गुरवलिया बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की गई। एक हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को भेजा गया। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ़ गुड्डू ने कहा कि गुरवलिया नगर पंचायत का सारा मानक पूरा करता है, फिर भी आज तक उपेक्षित है। मठिया, दोघरा बेनीभार, विजयपुर, ब्रह्मपुर आदि दर्जनों ग्राम पंचायत इस बाजार से जुड़े हुए हैं। यहां तीन इंटर कॉलेज, एक महाविद्यालय, एक संस्कृत महाविद्यालय, फाॅर्मेसी आफ कॉलेज, विद्युत उपकेन्द्र के अलावा, विश्व प्रसिद्ध रावण संहिता जहां दूर-दूर तक लोग आकर इसकी पहचान बढ़ाते है। बैठक में डा. पृथ्वी सिंह, बबलू जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, पारस जायसवाल, धर्मेन्द्र सिंह, सद्दाम हुसैन ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर त्रिवेणी गुप्ता, नन्हे सिंह, श्रीकृष्ण रौनियार, विपिन विहारी, राजू शर्मा, विजय सिंह, डब्लू श्रीवास्तव, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed